पटना
राज्यपाल ने बिहारवासियों को नव वर्ष-2018 की शुभकामना दी
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2017 8:06:43 PMपटना, (हि.स.)। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने नव वर्ष-2018 के शुभागमन के सुअवसर पर समस्त बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल मलिक ने कहा है कि ‘‘मेरी शुभेच्छा है कि नव वर्ष में सबके जीवन और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द का ऐसा वातावरण बना रहे, जिससे राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और न्यायमूलक प्रगति सुदृढ़ हो।’’ अपने शुभकामना-संदेश में राज्यपाल मलिक ने विश्वास व्यक्त किया है कि नये वर्ष में बिहार सतत प्रगति-पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।