पटना
मुख्यमंत्री का राजनीति के साथ सामाजिक सुधार का प्रयास सराहनीय : गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 6:43:13 PMपटना, हि.स.)। केंद्रीय मंत्री सह नवादा से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को नवादा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में किये गये प्रयास इन सुधारों में बाल विवाह और दहेज प्रथा पर प्रतिबंध और उसके खिलाफ चलाये गये अभियान बहुत सराहनीय हैं ।
सिंह ने नवादा जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में एक समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के महागठबंधन तोड़कर भाजपा नीत राजग में फिर से शामिल होने के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकप्रियता के स्थान पर विकास को चुना।
सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास समीक्षा यात्रा पर निकले नीतीश कुमार ने 175 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की नींव रखी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति हमने नहीं की है। विकास ही है जिसने हमें एक बार फिर साथ जोड़ा है।