पटना
सुशील मोदी ने लालू-शरद पर बोला हमला, कहा कृष्ण का वंशज बताने वाले चल रहे कंस की राह
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 8:50:08 PMपटना, (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ शरद यादव पर भी हमला बोला है। सुमो ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने संग मामा कंस के अत्याचार को भी बर्दाश्त नहीं किया था और कौरवों के अन्याय के विरुद्ध युद्ध में न्याय का साथ दिया था। आज खुद को कृष्ण का वंशज बताने वाले कुछ लोग कंस की राह पर चल रहे हैं और न्याय के बजाय नाते-रिश्ते देखकर भ्रष्टाचार की तरफदारी कर रहे हैं। केवल जाति विशेष में जन्म लेने और बांसुरी बजाने से कोई कृष्ण नहीं हो जाता |
मोदी ने आगे ट्वीट कर कहा है कि शरद यादव ने लालू परिवार का साथ देने के लिए अपने उस दल से विश्वाशघात किया,जिसने चारा घोटाला से लेकर अलकतरा घोटाला तक भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले कुशासन के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था । पार्टी लाइन से असहमति के बाद स्वयं राज्यसभा और चुनाव आयोग के फैसले पर भी सवाल उठाये। संवाद यात्रा के दौरान क्या वे बेनामी सम्पत्ति बनाने को सामाजिक न्याय बतायेंगे।