ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस,अब जीरो पर होगी आउट: सुशील
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 8:39:57 PM
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस,अब जीरो पर होगी आउट: सुशील

पटना, (हि.स.)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पटना वापस लौटने पर बुधवार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें, अगले 4-5 महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी।

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के एड़ी-चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने, जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहकर मुद्दा बनाने की तमाम कोशिशों के बावजूद 22 वर्षों से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा जहां गुजरात बचाने में सफल रही, वहीं सरकार रहने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पाई। गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं हिमाचल प्रदेश में दो-तिहाई सीट जीतने में सफल रही। नोटबंदी के विरोध का खामियाजा कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में भुगत चुकी है।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS