बिहार
बेउर जेल के सिपाही की गोली मार कर हत्या, आरोपी हत्यारा भागिना ने भी खुद को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 8:19:21 PMपटना। बेउर जेल में परिसर में सिपाही संतोष को उसके भगना विशाल ने गुरुवार तड़के गोली मार दी। गोलीमारने के आरोपी भगना विशाल ने भी खुद को गोली मार ली। सिपाही संतोष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए।
सिटी एसपी पटना पश्चिम रविन्दर कुमार के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबर 8 बजे की है। जब सिपाही संतोष अपनी बेटी को कोचिंग पहुंचाकर अपने आवास को लौटे थे।
घटना के संबंध में मृतक सिपाही संतोष की पत्नी ने बताया की उनका भगिना विशाल काफी समय से उन्हीं के घर में रह रहा था और उनके नाबालिग बच्चों के बड़े होने के कारण उन्होंने विशाल से कहा कि तुम अपने रहने का इंतजाम कहीं और कर लो। आज वह अपने छूटे हुए कपड़े लेने को कहकर आया और अपने मामा को गोली मार दी।
मृतक सिपाही की पत्नी ने बताया कि आज सुबह उनकी ननद का फोन आया कि विशाल के कपड़े तुम्हारे ही घर पर छूटे हैं और वह अपने कपड़े लेने जा रहा है।