ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
संपत्ति विवाद में बेउर जेल में कार्यरत सिपाही की गोलीमार हत्या, भगीना ने दिया घटना को अंजाम, खुद को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 6:46:17 PM
संपत्ति विवाद में बेउर जेल में कार्यरत सिपाही की गोलीमार हत्या, भगीना ने दिया घटना को अंजाम, खुद को मारी गोली

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बेउर जेल में कार्यरत सिपाही संतोष की उसके की भगीना विशाल ने गुरूवार तड़के गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक संपत्ति विवाद में यह हत्या की गई है। सिपाही संतोष को बेउर जेल परिसर स्थित आवास में ही गोली मारी गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के आरोपी विशाल लंबे समय से चल रहे सम्पति विवाद को लेकर बेउर जेल में कार्यरत सिपाही सतोष के घर पहुंचा। यहां मामा से इस मुद्दे पर विवाद हुआ, इससे आक्रोशित विशाल ने अपने मामा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
आनन-फानन में परिजनों ने सिपाही संतोष को पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खुद को भी गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी विशाल बेउर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है। घटना के संबंध में मृतक सिपाही संतोष की पत्नी ने बताया की उनका भगीना विशाल काफी समय से उन्हीं के घर में रह रहा था और उनके नाबालिग बच्चों के बड़े होने के कारण उन्होंने विशाल से कहा कि तुम अपने रहने का इंतजाम कहीं और कर लो। इससे आक्रोशित होकर उसने गोली मार दी। मृतक सिपाही की पत्नी ने बताया कि आज सुबह उनकी ननद का फोन आया कि विशाल के कपड़े तुम्हारे ही घर पर छूटे हैं और वह अपने कपड़े लेने जा रहा है। विशाल इसी बहाने सिपाही संतोष के घर जाकर उन्हें गोली मार दी। विशाल ने संतोष की पत्नी पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचा कर भागने में कामयाब रही। शोर सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए, हालांकि आरोपी विशाल फरार होने में सफल रहा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS