ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रूल ऑफ लॉ बिहार की पहचान है: मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2017 6:39:53 PM
रूल ऑफ लॉ बिहार की पहचान है: मुख्यमंत्री

पटना,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सचिवालय स्थित संवाद भवन में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 54 थाना भवन सहित कुल 174 नवनिर्मित पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 23 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2007 के पहले बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम काफी बदतर स्थिति में थी। पहले की स्थिति को देखकर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। आज इसका टर्नओवर 364 करोड़ 57 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यह निगम न सिर्फ भवनों का निर्माण करता है बल्कि भवनों का रखरखाव को भी देखता है। 
 
उन्होंने कहा कि पहले पुलिस भवनों की स्थिति कितनी दयनीय हुआ करती थी। आज थानों की बहुमंजिली इमारतों को देखकर विश्वास नहीं होता कि यह थाने का भवन है। हर तरह के इंतजाम इसमें किया गया है, जो अपने आप में परिपूर्ण है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर पदाधिकारी सजग रहेंगे तो इस शराबबंदी पर नकेल कसी जा सकेगी। पुलिस की जितनी आवश्यक जरुरतें हैं, उसे हमलोगों ने पूरा करने की कोशिश की है। हमारा मुख्य उद्देश्य है रुल ऑफ लॉ को बनाये रखना। इसमें शासन की, पुलिस की, न्यायपालिका की अहम भूमिका है। 
 
उन्होंने कहा कि कानून का राज बनाये रखने में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की यह सोच है कि न तो हम किसी को फंसाते हैं न ही किसी को बचाते हैं। अगर किसी ने अपराध किया है तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई भी दोषी व्यक्ति हो, कानून के कटघरे में होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नए तरह से विशिष्ट भवन बनाये जा रहे हैं, जो अपने आप में प्रदर्श हैं। चाहे सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र हो, बिहार संग्रहालय, राजगीर का कन्वेंशन सेंटर हो, सब अपने आप में विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि राजगीर में बनने वाला पुलिस अकादमी मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस अकादमी के जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रधान सचिव गृह को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेली रोड पर बनने वाला पुलिस भवन अपने आप में विशिष्ट है, बिल्डिंग का डिजायन विशिष्ट है। ये भूकंपरोधी है, बीच का स्ट्रक्चर अद्भूत है। 8-9 रिएक्टर पैमाने वाले भूकंप में भी यह कायम रह सकता है। इसके छत के ऊपर हेलिपैड बन रहा है। 
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस भवन निर्माण निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एजेंसी, संवेदकों,अधिकारियों, कर्मियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री को भवन निर्माण निगम की तरफ से निगम अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुनील कुमार एवं पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह् भेंट किया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS