झारखंड
सवा किलो अफीम के एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 4:06:01 PMमेदिनीनगर,(हि.स.)। पांकी भीम बाजार के पास पिपरा थाना क्षेत्र के तिगलंगी गांव निवासी कमलेश यादव को पुलिस ने सवा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार तस्कर लावालौग थाना के टिकुलिया गांव से अफीम खरीद कर जालंधर के आदमपुर ले जा रहा था। वहां दीप सिंह अफीम लेने आने वाला था। गुप्त सूचना पर डीएसपी प्रेमनाथ के नेतृत्व में पांकी पुलिस की मदद से भीम बराज के समीप तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा।