पाकुड़। राजमहल सांसद और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के खिलाफ सबको एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। आदिवासी और मूलवासियों से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में जनविरोधी नीतियों के कारण ही भाजपा की करारी हार हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलवा सहित अन्य आदिवासी विधायक संशोधन का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार किसी की नहीं सुन रही है। इसका खामियाजा भाजपा को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। झामुमो इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा। सीएनटी-एसपीटी एक्ट का विरोध जारी रहेगा। भाजपा सरकार हर मोर्चा पर विफल हो रही है।