झारखंड
अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2019 3:35:36 PMपाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लबदाघाटी में आज टेम्पो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। तीनों एक ही परिवार के हैं। हादसे में 12 लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
मृतकों में बिंदु देवी (35), राजनंदनी कुमार (12) और सोनी (3 माह) के रूप में की गई। सभी बांका (बिहार) के निवासी हैं। वे पाकुड़ के हिरणपुर आ रहे थे। इसी दौरान टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से हादसा हो गया।