झारखंड
लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने किया नामांकन
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2017 2:27:34 PMपाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ अरविंद कुमार लाल के समक्ष नामांकन किया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, समीर उरांव, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा,गोड्डा विधायक अमित मंडल, महगामा विधायक अशोक भगत सहित कई प्रदेश स्तरीय नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे। गौरतलब है कि झामुमो विधायक डॉ अनिल मुर्मू के निधन से यह सीट खाली हुई है। जिसपर नौ अप्रैल को चुनाव होना है।