नेपाल
नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप, घोती जिले में 6 लोगों की मौत, दिल्ली, लखनऊ व बिहार में भी महसूस हुए झटके
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2022 2:20:15 PM काठमांडू। नेपाल में आज तड़के 1 बजकर 57 मिनट पर आये शक्तिशाली भूकंप के कारण घोती जिले में छह लोगों की मौत हो गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व नेपाल के दैलेख में स्थित था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर छह दशमलव तीन मापी गयी है।
दिल्ली-लखनऊ और पटना समेत देश के कई भागों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया है कि भूकंप के झटके शाम को भी महसूस किये गये थे।
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी National Center for Seismology (एनसीएस) यानी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार-
Earthquake of Magnitude:6.3, Occurred on 09-11-2022, 01:57:24 IST, Lat: 29.24 & Long: 81.06, Depth: 10 Km ,Location: Nepal