नेपाल
नेपाल के बीरगंज में भारतीय युवक 41 लाख 55 हजार रुपए के साथ पकड़ा गया
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2022 10:48:44 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बीते दिन पड़ोसी देश नेपाल के बीरगंज में एक भारतीय युवक को 41 लाख 55 हजार रुपए के साथ पकड़ा गया है। इसकी जानकारी देते हुए नेपाल के पर्सा जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 16 के रजत जयंती चौक से उक्त युवक को उस समय गिरफ्तार किया गया।
जब वह उक्त रुपए को लेकर भारत से नेपाल आ रहा था। युवक रक्सौल के काली नगरी का रहने वाला राकेश कुमार है, जो कि अपने बाईक के सीट के अंदर रुपया को छुपा कर ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार वह पैसा एक चावल व्यापारी का बताया जा रहा है।