नेपाल
नेपाल सकार की धोषणा के 5 दिन बाद भी नहीं शुरू हो सका भारत-नेपाल बॉर्डर से आवागमन
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2021 11:30:22 PM रक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल बॉर्डर से आवागमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लिहाजा बताया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा बॉर्डर खोलने संबंधी कोई सूचना बीरगंज में पदास्थापित पदाधिकारियों को नहीं मिली है। जिससे सीमा खोलने का निर्णय लेने के बावजूद अभीतक सीमा नहीं खुल पाया है। यह बॉर्डर बिहार के पूर्व चम्पारण में रक्सौल व नेपाल के वीरगंज शहर को जोड़ता हैा जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है।
जिसको लेकर सीमाई क्षेत्र के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
नेपाल की देउबा सरकार द्वारा भारत नेपाल सीमा खोलने की घोषणा से सीमाई क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया था।
मगर घोषणा के पांच रोज बाद भी सीमा नहीं खुलने से न केवल भारत के लोगों में ऊहापोह की स्थिति बरकरार है बल्कि नेपाली नागरिकों में भी असमंजस बरकरार है।
इस निर्णय के बाद भी सरकार द्वारा सीमा नहीं खोलने से सीमाई क्षेत्र के लोगों मे नेपाल के प्रति नाकारात्मक भावना उत्पन्न हो रहा है।
वीरगंज के प्रसाशनिक अधिकारियों के पास अब तक सरकार द्वारा इसकी सूचना नही दी गयी है। वीरगंज के कस्टम चीफ दिलीप केसी ने बताया कि मेरे पास इस संबंध मे अभी तक कोई पत्र नही आया है।जिस कारण सीमा पर स्थिति यथावत है।