नेपाल
नेपाल: बैतड़ी जिले में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2021 9:19:30 PMबैतड़ी। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को उप क्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा भेजा गया है।
सुनर्या गांव पालिका आठ के धनबीर साउद की पत्नी नारु साउद मंगलवार शाम चार बजे बंदर को भगाने जा रही थीं तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीण देव बहादुर ने बताया कि ग्रामीणों के हल्ला करने पर तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। महिला के गले और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।