ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
नेपाल
नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत, कई लापता
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2020 9:35:10 AM
नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत, कई लापता

काठमांडू। नेपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में वृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 9 लोग लापता हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
बता दें कि नेपाल में मंगलवार से ही भारी से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश शनिवार तक हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम नेपाल के वालिंग नगर पालिका क्षेत्र में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसके कारण तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं।
 
पश्चिमी नेपाल में भी ऐसी ही घटना घटी है जिसमें सियांग्जा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की की जान चली गई है। पल्पा जिले और पूर्वी नेपाल में धनुकुटा नगर पालिका क्षेत्र में एक-एक युवक की मौत हो गई है। पल्पा में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद पांच व्यक्ति लापता हो गए हैं। नेपाल सेना और नेपाल पुलिस संयुक्त टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS