ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
भारतीय दबाव के आगे झुका नेपाल, विवादित नक्शे वाली किताब पर देश में लगाई रोक
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2020 5:07:18 PM
भारतीय दबाव के आगे झुका नेपाल, विवादित नक्शे वाली किताब पर देश में लगाई रोक

काठमांडू। भारतीय दबाव के आगे झुकते हुए नेपाल सरकार ने विवादित नक्शे वाली किताब के वितरण पर रोक लगा दी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय और भू प्रबंधन मंत्रालय का मानना है कि शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी इस किताब की विषयवस्तु काफी गंभीर है। 

 
नेपाल की कैबिनेट ने इन बातों का संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वह इन किताबों के प्रकाशन पर फौरन रोक लगाए और प्रकाशित हो चुकी किताबों का वितरण रोक दिया जाए। कैबिनेट का यह फैसला नेपाली शिक्षा मंत्री मणि पोखरल के लिए करारा झटका है।  
 
नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय और भू प्रबंधन मंत्रालय का कहना है कि इस किताब में कई तथ्यात्मक त्रुटियां हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसी बातें हैं, जो अनुचित हैं। इस कारण किताब के प्रकाशन पर रोक लगाई गई है। 
 
कानून मंत्री शिव माया थुंभांगपे ने कहा कि हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि किताब के वितरण पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई गलत तथ्यों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर किताब का प्रकाशन गलत था। 
 
किताब के चलते बिगड़े भारत-नेपाल के रिश्ते
गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच मई में सीमा तनाव पैदा हो गया था। जब दोनों देश बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने की तरफ बढ़ ही रहे थे कि नक्शा विवाद शुरू हो गया। नेपाल सरकार की तरफ से विवादित नक्शे को लेकर एक किताब प्रकाशित की गई।
 
इस किताब के प्रकाशन के बाद से भारत और नेपाल के बीच तनाव खासा बढ़ गया था। इसमें, भारत के साथ जारी सीमा विवाद का भी जिक्र किया गया, जिससे बात और बिगड़ गई। नेपाल के इस कदम से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी। 
 
कालापानी को लेकर हुआ विवाद
वहीं, नेपाली शिक्षा मंत्री गिरिराज मणि पोखरल का कहना था कि किताब का प्रकाशन भारत की कार्रवाई के जवाब में किया गया था। मंत्री ने कहा कि भारत ने कालापानी को अपने हिस्से के रूप में दिखाया और इसे लेकर नक्शा जारी किया। बता दें कि नेपाल कालापानी को अपना हिस्सा बताता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS