नेपाल
नेपाल पुलिस ने छापेमारी कर बारा जिला से नकली भारतीय और नेपाली नोट के साथ तीन को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2020 10:45:42 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ नियन्त्रण व्यूरो कोटेश्वर काठमाण्डू और जिला पुलिस कार्यालय बारा की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बारा जिला के महागढीमाई नगरपालिका वार्ड नं.2 स्थित बरियारपुर चौक से नकली भारतीय और नेपाली नोट के साथ तीन को गिरफ्तार किया। नियंत्रण में लिए गए कारोबारी अपने शरीर तथा अपने झोला में उक्त नकली मुद्रा को छूपाकर रखे थे। शरीर और झोला से एक हजार के नेपाली नोट -1465 पीस 100 रुपया नोट 746 पीस और 500 के भारतीय नकली नोट 284 पीस 50 रुपए के नोट 706 पीस बरामद हुआ। यानी 15 लाख 39 हजार 600 नेपाली और 1 लाख 77 हजार 300 रुपए भारतीय नोट बरामद हुआ है।
गिरफ्तार होने वाले तीन कारोबारियों में से एक भारतीय व दो नेपाली नागरिक शामिल है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में बारा जिला के आदर्श कोतवाल निवासी 30 वर्षीय नरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा।बारा के सिम्रौनगढ नगरपालिका वार्ड नं 5 निवासी जोगिन्द्र साह के 26 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साह। और पुर्वी चम्पारण जिला बिहार के झरौखर थाना ग्राम कोरैया वाड नं. 10 निवासी रामविश्वाश प्रसाद कुशवाहा के 25 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार कुशवाहा
शामिल है। जिन्हे बारा जिला पुलिस कार्यालय में रखकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। इसकी पुष्टी करते हुए बारा के एसपी फणीश्वर थापा ने बताया कि उक्त नेपाली और भारतीय नकली नोट भारतीय सीमा क्षेत्र में ले जाने की योजना थी। उक्त नकली नोट तस्करी कारोबार मे भारत-नेपाल के कौन कौन से लोग शामिल है।इसका अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।