नेपाल
नेपाल-भारत सिमा पार कर रहे लोगों को नेपाल प्रसाशन ने गिरफ्तार कर क्वारेंटाईन किया
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2020 8:21:08 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल के पर्सा जिला के बिरगंज समीप अलऊं सीमा से नेपाल के सशस्त्र सुरक्षा बल ने अवैध रुप में भारत प्रवेश करने के दौरान 33 भारतीय नागरिकों को नियंत्रण में लेकर ठाकुर राम कॉलेज स्थित क्वारेन्टाईन में रखा है।
उक्त भारतीय नागरिक नेपाल के विभिन्न उद्दोगों में काम करते थे। मगर नेपाल में लॉकडाउन होने के वजह से सभी उद्दोग बंद रहने पर पैसा और राशन समाप्त होने पर भूखमरी के कागार पर पहूंचे भारतीय मजदूर पैदल ही अपने वतन को लौट रहे थे। उक्त जानकारी सशस्त्र सुरक्षा बल पर्सा के एसपी दिपेन्द्र कुंवर ने दिया।