नेपाल
नेपाल: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 16 घायल, तलाश जारी
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2019 5:21:19 PMकाठमांडू। नेपाल के धडिंग जिले में त्रिशूली नदी में बस गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य घायल हो गए हैं, जबकि 23 लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राज नरायण रौनियार, उनकी पत्नी शोवा रौनियार और सौरभ रौनियार शामिल हैं। हालांकि दो लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये सब सरलाही जिले के ब्रह्मपुरी ग्रमीण नगरपालिका के निवासी थे।
गजौरी इलाके की पुलिस के अनुसार, बस सरलाही से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान सुबह 3.30 बजे नदी में जा गिरी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिलने के बाद गजौरी इलाके की पुलिस, धडिंग जिला पुलिस, आदमघाट स्थित सशस्त्र पुलिस बल, देवी दत्ता बटालियन गजूरी, रेड क्रॉस सोसाइटी की बचाव टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे।