नेपाल
नेपाल सरकार ने परिसीमन व अधिक प्रतिनिधित्व सहित मधेसी मोर्चा की कई मांगे मानी
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2017 7:08:39 PMविभिन्न मसलों पर सहमति के बाद स्थानीय चुनावों में हिस्सा लेने पर मधेसी मोर्चा हुआ सहमत
काठमांडू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
नेपाल में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा सरकार के साथ विभिन्न मसलों पर सहमति के बाद स्थानीय चुनावों में हिस्सा लेने पर सहमत हो गया है।
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल के आवास पर बातचीत के बाद मधेसी और जनजातीय पार्टियों के संघीय गठबंधन तथा सत्तारूढ़ दलों के बीच कल रात सहमति बनी। सरकार ने प्रांतीय सीमाओं के परिसीमन, अधिक प्रतिनिधित्व, भाषा और नागरिकता की गठबंधन की मांगें स्वीकार कर ली हैं।