ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
नेपाल की मधेशी पार्टियों ने मिलकर बानाई एक नई पार्टी
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 5:18:58 PM
नेपाल की मधेशी पार्टियों ने मिलकर बानाई एक नई पार्टी

काठमांडू। नेपाल के युनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेशी फ्रंट (यूडीएमएफ) के छह घटक दलों ने एकजुट होकर एक नई पार्टी-राष्ट्रीय जनता पार्टी का गठन किया है। इस आशय की घोषणा शुक्रवार को की गई।

समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनता पार्टी में यूडीएमएफ के छह घटक दलों में महंत ठाकुर के नेतृत्व में तराई मधेश डेमोक्रेटिक पार्टी, राजेंद्र महतो के नेतृत्व में सदभावना पार्टी, महेंद्र राय यादव के नेतृत्व में मधेश सदभावना पार्टी-नेपाल, शरत सिंह भंडारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी , राजकिशोर यादव के नेतृत्व में मधेश जनाधिकार मंच- गणतांत्रिक और अनिल कुमार झा के नेतृत्व में नेपाल सदभावना पार्टी शामिल हैं।
विदित हो कि यूडीएमएफ का केवल एक घटक फेडरल सोशलिस्ट फोरम-नेपाल राष्ट्रीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुआ। इसके नेता उपेंद्र यादव बाबूराम भट्टराई की शक्ति पार्टी –नेपाल के साथ गठजोड़ करना चाहते हैं।
राष्ट्रीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह छाता है और इसका झंडा तिरंगा , जिसमें सबसे उपर लाल रंग, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग है। झंडा के सफेद भाग के बीच में चुनाव चिन्ह छाता अंकित है।
समाचार पत्र के अनुसार, एकीकृत पार्टी का संचालन सामूहिक नेतृत्व के आधार पर अध्यक्ष मंडल के जरिए होगा और सभी घटक दलों के नेता बारी-बारी से अध्यक्ष होंगे। घटक दलों की केंद्रीय समिति के सदस्य राष्ट्रीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के स्वत: सदस्य बन जाएंगे।
 
एकीकरण की घोषणा करते हुए महंत ठाकुर ने कहा कि एकीकरण जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है और यह एक ऐतिहासिक घटना है।। उन्होंने कहा कि मधेश एक राष्ट्र था जो काठमांडू के अस्तित्व में आने से पहले से था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS