नेपाल
सुशील ज्ञावली बर्खास्त, डॉ. गोविंद होंगे नए सीईओ
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2017 5:09:16 PMविजय कुशवाहा
Nepal वीरगंज (नेपाल)
नेपाल सरकार ने राष्ट्रीय पुनर्वास ऑथोरिटी के सीईओ सुशील ज्ञावली को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ. गोविंद राज पोखरैल अब नए सीईओ होंगे। बुधवार को काठमांडू के सिंह दरबार में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. पोखरैल इसके पहले राष्ट्रीय योजना आयोग के वाइस चेयरमैन थे। वे काफी तेज तर्रार व अनुभवी अफसर माने जाते हैं। उन्होंने नेपाल में भूकंप के बाद उससे हुई क्षति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी।
सूत्रों के अनुसार, ज्ञावली के कामकाज से प्रचंड सरकार नाराज थी। इसी कारण उनसे लिखित जवाब तलब किया गया था। हालांकि श्री ज्ञावली ने सरकार को अपना जवाब सौंपा था, लेकिन उनके जवाब से सरकार संतुष्ट नहीं हो पायी। श्री ज्ञावली को पूर्व प्रधानमंत्री श्री केपी शर्मा ओली की सरकार में इस पद पर नियुक्त किया गया था।