नेपाल
वीरगंज में सुपर गैस प्लांट में लगी अाग, दो की मौत, कई झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 6:40:16 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर- 22 स्थित सुपर गैस प्लान्ट में लगी आग में आसपास के लोगों में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग झुलस गए हैं। आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है। उक्त घटना में अबतक दो के शव बरामद हुए हैं और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। रक्सौल से फायर ब्रिगेड के वाहन भेजे गए हैं,जो आग पर काबू पाने में जुटे हैं। मगर, अभी तक नियंत्रण नहीं किया जा सका है। प्लान्ट में रखे गए सैकड़ो गैस पैक में से अबतक नौ सिलिण्डर विस्फोट कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा आस पास के लोगों से बस्ती खाली करने का आग्रह किया है। घटनास्थल पर सेना की टीम और एसपी गणेश रेग्मी दल बल सहित पहुंच कर आग पर नियंत्रण में जुटे है। लेकिन उसे भर्ती करने में लापरवाही बरते जाने से उसकी भी मौत हो गयी।