नेपाल
नेपाल में घरेलू गैस की फैक्ट्री में भयावह आग, दो लोग लापता और दो अग्निशमन कर्मी झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 10:30:44 AMकाठमांडू, (हि.स.) | नेपाल के बीरगंज की घरेलू गैस की फैक्ट्री ' सुपर गैस' में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गयी| आग फैक्ट्री के अन्दर सुबह करीब छह बजे लगी जब वहां दर्जनों लोग काम कर रहे थे | आग के कारण फैक्ट्री के अन्दर लगातार विस्फोट हो रहे हैं और आग अभी भी बेकाबू है | आग बुझाने गए दमकल के दो लोग भी झुलस गए जिसमें एक अग्निशमन गाड़ी का ड्राईवर है और दूसरा अग्निशमन कर्मी है | आग लगने के बाद फैक्ट्री के अन्दर अफरा तफरी मच गयी और फैक्ट्री के दो लोग लापता हो गए हैं | लापता होने वाले कर्मियों में मधु सुदन मिश्र और यादव प्रसाद अधिकारी हैं जिनका कोई पता नहीं चला है |
जानकारी के अनुसार घटना के बाद एक दूसरे दमकल को भी बुलाया गया मगर उसे व्यवस्था की कमी के कारण वापस लौट जाना पड़ा | घटना स्थल पर नेपाली सेना , नेपाली पुलिस और सशत्र बल के जवान राहत कार्य में जुट गए हैं मगर आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका है | लगातार हो रहे सिलेंडर के विस्फोटों के कारण आग बुझाने में भी परेशानी हो रही है | फ़िलहाल आग को दुसरे स्थान तक बढ़ने से रोका जा रहा है | आग पर अबतक नियंत्रण नहीं हो सका है |