नेपाल
नेपाल : बस नदी में गिरी, 7 मरे, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 4:00:21 PMकाठमांडू, (हि.स.)। नेपाल की राजधानी काठमांडू से अघाखांची की ओर जा रही यात्री बस मंगलवार शाम त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
पुलिस के अनुसार, बस पर 28 लोग सवार थे।मृतकों में एक की पहचान दीपक पांडेय के रूप में हुई। छह की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं, घायलों में पांच की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस अचानक पलट गई और लुढ़क कर 25 फीट नीचे नदी में चली गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।