नेपाल
नेपाल में 10 लाख से अधिक कैश ट्रांजेक्शन पर रोक, लागू हुआ नया नियम
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 8:04:16 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भारत सरकार की तरह अब नेपाल में भी नयी आर्थिक नीती को सार्वजनिक किया गया है। ब्लैक मनी पर रोकथाम के लिए नेपाल सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। आगामी आर्थिक वर्ष 2074-75 की मौद्रिक नीति को सार्वजनिक करते नेपाल राष्ट्र बैंक के गर्वनर डॉ चिरंजीवी नेपाल ने बताया कि आने वाले सावन की पहली तारीख से 10 लाख या उससे अधिक की लेनदेन नगद नहीं हो सकेगी। इसके लिए एकाउंट पेयी चेक या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना होगा। पहले नेपाल में यह सीमा 30 लाख रुपये की थी।