नेपाल
नेपाल में बम विसफोट, 10 घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 5:17:19 PM काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बंगाना नगरपालिका संख्या-4 में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स के अनुसार, कपिलवस्तु जिले के पुलिस प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद अधिकारी ने कहा कि दोपहर के बाद स्थानीय समयानुसार 1.35 बजे गजेधा तौलीहावा रोड पर मतदान केंद्र से करीब 800 मीटर की दूरी पर बम विस्फोट हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पूलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।