नेपाल
मधेशी जनाधिकार फोरम ने निकाली विरोध रैली
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 8:46:50 PM रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
वीरगंज नेपाल में सरकार के विरोध में मधेशी जनाधिकार फोरम ने शनिवार को विरोध रैली निकाली। रैली में मधेशी जनाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग्य नाथ गुप्ता ने कहा कि आर्मी शासन लगाकर सरकार चुनाव कराना चाहती है। आन्दोलन के दौरान गोली से 200 मधेशी को मारने वाली सरकार के खिलाफ हम अन्तरराष्ट्रीय अदालत में जाएंगे। कार्यकर्ता हत्यारी नेपाल सरकार को फांसी दो आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर उपाध्यक्ष श्याम, जय करण सहित अन्य कार्यकर्ता थे।