ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
जनता समाजवादी पार्टी के नेता राजेशमान सिंह वीरगंज(नेपाल) के नये मेयर बने
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2022 11:26:19 PM
जनता समाजवादी पार्टी के नेता राजेशमान सिंह वीरगंज(नेपाल) के नये मेयर बने

रक्सौल। अनिल कुमार। जनता समाजवादी पार्टी के नेता राजेशमान सिंह वीरगंज(नेपाल) के नये मेयर बने है।वीरगंज को नेपाल की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। राजेशमान सिंह मतगणना में शुरू से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय सरावगी आगे चल रहे थे और मतगणना के आखिरी दिन तक आगे रहे। 





राजेशमान सिंह को 46215 वोट मिले है, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय सरावगी को 23671 मत मिले है। इस प्रकार 22 हजार 544 मत से राजेशमान सिंह विजयी हुये है।राजेशमान सिंह ने जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ जनता ने मुझे अपना मेयर चुना है, मैं उनके विश्वास पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। सड़क, नाले का निर्माण के साथ-साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काम किया जायेगा। वीरगंज के विकास के साथ-साथ यहां के युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्यक्रम चलाये जायेगें।




टैक्स कम करके लोगों को जितनी राहत दी जा सकती है, उसको देने का प्रयास किया जायेगा। चुनाव से पूर्व किये गये सभी वादों पर अमल किया जायेगा।इधर, मंगलवार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद राजेशमान सिंह के समर्थकों के द्वारा विजय जुलुस निकाला गया। मतगणना स्थल से होकर वीरगंज के विर्ता तक निकली जुलुस में हजारों की संख्या में राजेशमान सिंह के समर्थक शामिल थे। उन्होंने बताया कि गुरूवार की शाम को वीरगंज में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। 




मौके पर सांसद प्रदीप यादव, प्रदेश सभा सदस्य करीमा बेगम सहित सूरज गुप्ता, महादेव कुर्मी, सुशिल पटेल, राहुल तुल्स्यान, अफरोज आलम, जलेन्द्र श्रेष्ठ, संजीव यादव, रौशन पटेल, निरज पाण्डेय, उमेश गुप्ता, सन्नी महतो, अनिल गुप्ता, राजू गुप्ता, भीम यादव, जय प्रकाश, प्रेमबाबू पटेल, उमेश लाल सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS