नेपाल
नेपाल के बारा में राजतन्त्र एवं हिन्दुराष्ट्र पुनस्थापना की मांग को ले निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2021 9:20:07 PMरक्सौल। अनिल कुमार। राजतन्त्र एवं हिन्दुराष्ट्र पुनस्थापना की मांग करते हुए नेपाल के बारा जिला के सेमरा में मोटरसाईकल रैली निकाल कर जनता आओ राजा लाओ हिन्दुराष्ट्र कायम करो नारा लगाया गया। राष्ट्रिय सरोकार मंच नेपाल नारायणी सिमरा द्वारा निकाले गए रैली जितपुर नगर नगरपरिक्रमा कर पथलैया पहूंच कर सभा मे परिणत हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए मंच के प्रेस संयोजक प्रणय कुमार ने बताया कि राष्ट्रिय सरोकार मंच नेपाल नारायणी सिमरा के अध्यक्ष पुरुषोतमलाल श्रेष्ठ के अध्यक्षता में निकाले गए रैली में केन्द्रिय सदस्य रघु लामिछाने, अर्जुण सिंह, सरोकार मंच नेपाल नारायणी के अंचल संयोजक नन्दकिशोर गोयल, उपाध्यक्ष कमल घिमिरे, सचिव मकबुल मियाँ बरई, नगर अध्यक्ष उपेन्द्र बरई, नेपाल राष्ट्रबाद संघ के अध्यक्ष जनकलाल शाह लगायत सम्पूर्ण राष्ट्रबादियों की सहभागीता रही । मोटरसाईकल में मंच के बारा, पर्सा और मकवानपुर के पदाधिकारियों की सहभागीता रही।