ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत ने आज 13वें दक्षिण एशिया खेलों में 2 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2019 5:48:58 PM
भारत ने आज 13वें दक्षिण एशिया खेलों में 2 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते

नेपाल नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने आज एथलेटिक्‍स में दो स्‍वर्ण, छह रजत और चार कांस्‍य सहित बारह पदक जीते। 

 
पुरूषों की गोला फेंक स्‍पर्धा में तेजिन्‍दर पाल सिंह को स्‍वर्ण और ओमप्रकाश सिंह को रजत पदक मिला। इसी स्‍पर्धा के महिला वर्ग में आभा खटुवा ने स्‍वर्ण और कचनार चौबा ने कांस्‍य पदक जीता। 
 
चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में भारत की महिलाओं और पुरूषों ने कांस्‍य पदक जीते। पुरूषों की चार सौ मीटर बाधा दौड़ में जबीर मदारी को रजत और संतोष कुमार को कांस्‍य पदक मिला। इस स्‍पर्धा के महिला वर्ग में वीरपाल कौर को कांस्‍य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
  
महिलाओं की पांच हजार मीटर स्प्रिंट में पारूल चौधरी को रजत और प्रीति लांबा को कांस्‍य पदक मिला। 
 
इसी स्‍पर्धा के पुरूष वर्ग में सुनील डावर ने रजत पदक कब्‍जाया। 
    
इन खेलों के छठे दिन 64 स्‍वर्ण, 47 रजत और 25 कांस्‍य सहित कुल 136 पदक जीतकर भारत तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS