बिहार
नवादा में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2019 5:47:50 PM नवादा। साथ जीने मरने की कसम खाने वाला पति इतना हैवान बन गया कि उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी को चाकू गोद डाला। मामला नवादा के नगर थाना इलाके की झुनाटी गांव की है।घायल पत्नी को चिंताजनक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लड़की के पिता इंद्रदेव साव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेशमा की शादी 2012 में नवल साव के बेटे विकास कुमार के साथ की थी। विकास कोलकाता में काम करता था। बुधवार की सुबह वह कोलकाता से आया अपनी पत्नी से मिलने झुनाटी पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर अनबन हो गई और नशे की हालत में रहे विकास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
इसके बाद विकास ने शराब के नशे में अपने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। विकास ने रेशमा पर दो जगह चाकू से वार किया है। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की जानकरी पुलिस को दी और घायल रेशमा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पति विकास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ अभी पुलिस विकास के नशे में होने की बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच के बाद यह पता चलेगा।