बिहार
केबीसी की हॉट सीट पर बिहार की बेटी नेहा
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2017 9:49:16 PMनावादा। कौन बनेगा करोड़पति के नौवें संस्करण में गुरुवार को नवादा की बहू नेहा हॉट सीट पर अमिताभ के आमने-सामने होंगी।। नेहा अवकाश प्राप्त बैंककर्मी अरुण कुमार पांडेय की बहू हैं।
नेहा की शाद बैंककर्मी पाण्डेय के पुत्र सॉप्टवेयर इंजीनियर अभिषेक गौरव से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। नेहा ने एमसीए की डिग्री हासिल की है।
नेहा की सास के अनुसार नेहा ने घर की पूरी जिम्मेवारी बखूबी निभाते हुए हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाबी पायी है। नेहा घर का सारा काम निबटाती हैं और बहुत ही स्वादिष्ट खाना पकाती हैं। नेहा के ससूर के अनुसार नेहा का सलेक्शन वर्ष 12 में भी केबीसी में हुआ था,लेकिव वह हॉट सीट तक नहीं पहुंच पायी थींे। जानकारी के अनुसार नेहा ने 25 लाख रुपये जीत गयी है। उन्होंने अमिताभ के साथ बहुत चुलबुली अंदाज में बातें कीं। दर्शकों को भी खूब हंसाया।