बिहार
केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आज नवादा में
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 8:21:32 PMनवादा, (हि.स.)। मानव संसाधन केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नवादा आ रहे हैं। मंत्री नगर भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।
उनके स्वागत की तैयारी जिला मुख्यालय के अलावा रोह प्रखंड में जोरों से चल रही है। रालोसपा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मो कामरान के नेतृत्व में लगभग 5 सौ मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता के साथ मंत्री का स्वागत जिला के सीमा खर्राट मोड़ पर किया जायगा। इसकी सफल के लिए शुक्रवार को रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को उनके स्वागत में आने का न्योता दिया।