राष्ट्रीय
योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह नियंत्रण में कानून व्यवस्था
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 5:32:57 PMअगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के 18 फरवरी को होने वाले चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून- व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध घटे हैं और गत 10 महीने के उनके कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ और न ही कहीं कर्फ्यू लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनती है तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचे।
बीजेपी यदि विधानसभा चुनाव जीतती है तो केन्द्र सरकार के साथ उसके अच्छे संबंध होंगे और केन्द्रीय परियोजनाएं राज्य में लाने और अमल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार राज्य में गत 25 साल से शासन कर रही है लेकिन त्रिपुरा की जनता केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रही है।