राष्ट्रीय
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की बंजार घाटी में पर्यटक वाहन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, प्रधानमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2022 3:59:56 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ट्विट कर हिमाचल प्रदेश में सडक दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने एक टवीट में कहा कि घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है। श्री मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मालूम हो कि रविवार की रात्रि हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की बंजार घाटी में एक पर्यटक वाहन के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए है।
यह दुर्घटना रविवार रात लगभग साढे 8 बजे एनएच 305 पर हुई। मकली खबरों के अनुसार वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हिमाचलप्रदेश के कुल्लू जिले में सडक दुर्घटना में विद्यार्थियों सहित कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। ट्वीट संदेश में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।