राष्ट्रीय
64 प्रतिशत वोटों के साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं, अब तक की सबसे कम उम्र व पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति चुनी गईं
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2022 12:41:24 PMभारत की 15वीं द्रौपदी मुर्मू को वधाई देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गयी हैं। विपक्ष के उम्मीदवार से उन्हें काफी अधिक वोट मिले हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को 64 प्रतिशत और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले।
राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार की शाम मतगणना पूरी होने के बाद श्रीमती मुर्मू के नाम की घोषणा की।
पदभार ग्रहण की तैयारी-
भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन के बाद, राष्ट्रपति द्वारा पदभार ग्रहण करने की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण इस शनिवार (23 जुलाई, 2022) राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।