ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत में आइसलैंड की राजदूत गुडनी ब्रैगसन ने #MIFF2022 का दौरा किया
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2022 10:41:06 PM
भारत में आइसलैंड की राजदूत गुडनी ब्रैगसन ने #MIFF2022 का दौरा किया

दिल्ली। भारत में आइसलैंड के राजदूत गुडनी ब्रैगसन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसी देश को प्रस्तुत करने का सबसे अच्छा माध्यम उनकी कला और फिल्म हैं। वे एमआईएफएफ- 2022 में विशेष पैकेज 'आइसलैंडिक एनिमेशन' की स्क्रीनिंग के सिलसिले में 17वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरे पर हैं।





उन्होंने आगे कहा कि आइसलैंड में एनीमेशन फिल्म निर्माण का इतिहास संक्षिप्त है, इसके बावजूद ये देश में फिल्म निर्माण का एक समृद्ध हिस्सा बन गए हैं। गुडनी ब्रैगसन ने कहा कि आजकल देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर बहुत जोर दिया जाता है। यह विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। राजदूत ने #MIFF2022 का हिस्सा बनने को लेकर भी अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने इस उत्सव में हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया।




इस पैकेज में आइसलैंड की चार बहुत ही अनोखी एनिमेशन फिल्में- 'यस पीपल', 'किचन बाय मेशर', 'अन्ना एंड द मूड्स' और 'प्राइड ऑफ स्ट्रैथमूर' में शामिल थीं। मुंबई स्थित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एनीमेशन फिल्म निर्माता, क्यूरेटर और कवयित्रि ध्वनि देसाई ने एमआईएफएफ- 2022 में इस पैकेज को क्यूरेट किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS