राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने गोवा के स्थापना दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई दी
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2022 10:28:36 PMदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के स्थापना दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर, गोवा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। यह मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती लोगों से परिपूर्ण राज्य है। यह दुनिया के सभी हिस्सों से लोगों को आकर्षित करता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वर्षों में गोवा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।"