ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सभी महिला राजदूतों के समूह की पहली परिचय बैठक आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2022 9:39:22 PM
सभी महिला राजदूतों के समूह की पहली परिचय बैठक आयोजित

दिल्ली। एक अनूठी पहल के तहत, विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज नई दिल्ली में सभी महिला राजदूतों के समूह की पहली परिचय बैठक का नेतृत्व किया। बैठक में भारत में सभी महिला राजदूतों, पुरुष राजदूतों की पत्नियों और सभी दूतावासों की महिला प्रभारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में दोनों विदेश एवं संस्कृति मंत्रालयों की महिला अधिकारी शामिल थीं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की संयुक्त पहल के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


 

 

 

भाईचारे के सार्वभौमिक विषय को मूर्त रूप देने तथा एक-दूसरे के साथ और एक-दूसरे के लिए एकजुटता से खड़े होने की तीव्र इच्छा से इस समूह को गठित किया गया है। भारत में फिनलैंड की राजदूत ऋत्वा कौक्कू-रोंडे की ओर से श्रीमती मीनाक्षी लेखी को एक अखिल महिला राजदूत समूह बनाने का अनुरोध किया गया।

 

 

अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक क्षेत्र में महिलाओं के सीमित प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए समूह का गठन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। समय-समय पर बैठकों और चर्चाओं के माध्यम से, राजनीतिक और निजी क्षेत्र में महिला नेतृत्व और महिला-पुरुष समानता के बारे में जानकारी जुटाना इस समूह का उद्देश्य है।

 



 

श्रीमती लेखी ने भारत में सभी महिला राजदूतों के लिए संवाद की सुविधा और समर्थन का वातावरण बनाने में साधन के रूप में इस नेटवर्क के महत्व पर जोर दिया। श्रीमती लेखी ने महिला-पुरुष समानता के बारे में चर्चा की, जो उनके अनुसार न केवल एक मौलिक मानवाधिकार है, बल्कि एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और टिकाऊ दुनिया के लिए एक आवश्यक आधार है। उन्होंने एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सतत विकास लक्ष्य 5 यानी महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिला-पुरुष समानता कायम करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से सभी राजदूतों को भारत की संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS