ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दस शौर्य चक्र प्रदान किए
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2021 8:56:13 PM
राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दस शौर्य चक्र प्रदान किए

दिल्ली। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, आज सुबह (22 नवंबर, 2021) राष्‍ट्रपति भवन, नई दिल्‍ली में आयेाजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1)  के दौरान सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के लिए वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। 






एक मरणोपरांत सहित दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दो मरणोपरांत सहित 10 शौर्य चक्र प्रदान किए गए। ये वीरता पुरस्‍कार विशिष्‍ट सेवा, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने असाधारण रूप से विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक, दो उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS