राष्ट्रीय
इनकम टेक्स दाताओं के लिए नया व सरल e-Filling 2.0 पोर्टल आज हुआ लॉन्च, होगा सहज, सरल व स्मार्ट अनुभव
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2021 2:49:47 PMनई दिल्ली। इनकमटेक्स दाताओं के लिए नया पोर्टल बुधवार को लॉंच किया गया। इसकी जानकारी इनकम टैक्स की आधिकारिक ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से दिया गया है। इस पोर्टल को e-Filling 2.0 वर्जन नाम दिया गया है। डिपार्टमेंट का मानना है कि यह पोर्टल का अनुभव काफी सहज, सरल व स्मार्ट रहेगा। क्योंकि इसमें कई उत्कृष्ट सुविधाएं भी जोड़ी गई है।
जिसमें बताया गया है कि कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। नये फीचर्स में1. Help Desk Spport and chat box और 2. Pre fiiled forms and easy to use ITR utility सहित कई फीचर्स जोड़े गए हैं। नीचे विभाग का लिंक भी दिया गया है जिससे आप साइट को विजिट कर विशेष जानकारी ले सकेंगे।
कृपया क्लिक कर विजिट करें-
इनकम टैक्स विभाग ने ट्विट कर बताया- हम अपने सम्मानित करदाताओं के लिए नए ई-फाइलिंग पोर्टल
https://t.co/GYvO3n9wMf को गर्व सहित प्रस्तुत करते हैं। इस पोर्टल में ई-फाइलिंग से जुड़े आपके अनुभव को और अधिक सहज, सरल एवं स्मार्ट बनाने हेतु अनेक उत्कृष्ट सुविधाएं हैं।
आप ही सर्वोपरि हैं,सदैव!