राष्ट्रीय
दिल्ली में आज सुबह शुरू हो गया राधा स्वामी ब्यास, सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2021 7:52:19 PMदिल्ली। दक्षिण दिल्ली में राधा स्वामी ब्यास, छत्तरपुर स्थित सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र आज सुबह मरीजों की भर्ती के साथ शुरू हो गया।
इस केंद्र में दिल्ली जिलों के जिला निगरानी अधिकारी द्वारा रेफर किए गए मरीजों की भर्ती की जा रही है। केंद्र में कोरोना मरीजों की भर्ती जाने पर सीधे नहीं होती। इसके लिए मरीजों को पहले शुरुआती दस्तावेज के साथ रिसेप्शन पर रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद उनकी जांच की जाएगी फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
भर्ती होने के बाद मरीजों को एक किट दी जाएगी। सभी इलाज, दवाइयां, भोजन और अन्य सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं। इस केंद्र में परेशान मरीजों को परामर्शदाताओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। गृह मंत्रालय ने राजधानी में सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र के संचालन के लिए इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस -आईटीबीपी को नोडल बल के रूप में नियुक्त किया है।