ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
न्यायमूर्ति एन वेंकट रमन्ना ने शनिवार को भारत 48 वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2021 11:00:00 PM
न्यायमूर्ति एन वेंकट रमन्ना ने शनिवार को भारत 48 वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन वेंकट रमन्ना ने शनिवार को भारत 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शनिवार को शपथ ली। आज राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल से उनकी शपथ की जानकारी दी गई है।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली मेंं राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे का स्थान लिया है। 

 

 जिनका कार्यकाल कल पूरा हो गया। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद उपस्थित थे। न्यायमूर्ति रमन्ना करीब सोलह महीने तक इस पद पर बनेे रहेंगे।  अगले साल 26 अगस्त को सेवा निवृत होंगे। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पूनावरम गांव में 27 अगस्त, 1957 को जन्मे, न्यायमूर्ति रमण 10 फरवरी,1983 को अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत हुए थे।
 

खबरों के अनुसार न्यायमूर्ति रमन्ना ने ईश्वर को साक्षी मानकर अंग्रेजी में पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद, राष्ट्रपति कोविंद ने न्यायमूर्ति रमन्ना को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. न्यायमूर्ति रमन्ना को छह अप्रैल को देश का प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया गया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS