ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
देश में एविएन फ्लू की स्थिति
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2021 8:42:25 PM
देश में एविएन फ्लू की स्थिति

दिल्ली। 22 जनवरी तक मुर्गियों के लिए 9 राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में और कौओं/ प्रवासी/ जंगली पक्षियों के लिए 12 राज्यों (मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर और पंजाब) में एविएन फ्लू (बर्ड फ्लू) के प्रकोप की पुष्टि हो गई है।





उत्तराखंड के जिले अल्मोड़ा (आरके पुरा, हवालबाघ); गुजरात के जिले सोमनाथ (दोलासा, कोडिनार) से लिए गए मुर्गियों के नमूनों में एविएन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जम्मू व कश्मीर संघ शासित राज्यों (कुलगाम, अनंतनाग, बड़गाम और पुलवामा) में कौओं; उत्तराखंड की टिहरी रेंज में कलीजी तीतर पक्षी में एविएन फ्लू की पुष्टि हो गई है।



हालांकि, राजस्थान के अलवर जिले से लिए गए कौओं के नमूने एविएन फ्लू के लिए निगेटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के प्रभावित केन्द्रों में नियंत्रण और रोकथाम की कार्रवाई (स्वच्छता और विसंक्रमण) की जा रही है।




सभी राज्य एविएन फ्लू पर तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए संशोधित कार्य योजना, 2021 के आधार पर सभी राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों द्वारा अपनाए गए नियंत्रण उपायों के संबंध में प्रतिदिन विभाग को सूचनाएं दे रहे हैं। विभाग सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक हैंडल्स) सहित कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एआई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS