राष्ट्रीय
फेक न्यूज:- तीन महीने तक राशन नहीं तो रद होगा राशन कार्ड, केन्द्र ने राज्यों को दिए निर्देश, केन्द्र सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिए
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2020 6:15:17 PMनई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ऐसी खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि तीन महीने तक राशन नहीं उठाने पर राशन कार्ड रद कर दिया जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार ने राज्यों को निर्देश जारी किए है। केन्द्र सरकार ऐसी खबर को फेक न्यूज बताया है। कहा है फैक्ट में यह खबर फर्जी है और सरकार ने ऐसा कोई दिशा निर्देश नहीं दिया गया है।
कहा है कि केन्द्र ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिए हैं। प्रेस इर्न्फोमेशन ब्यूरो का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश जारी किए हैं कि तीन महीने तक राशन नहीं लिए जाने की स्थिति में राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है। प्रेस इर्न्फोमेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक कहा है कि यह दावा फर्जी है। केन्द्र सरकार ने ऐसा कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। एक अखबार की खबर का कतरन भी लगाया गया है। जिसमें यह खबर छपी है।