ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
राष्ट्रीय
भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत सिंह को दी गई अंतिम विदाई, मिग-29 की दुर्घटना में घायल हुए थे
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2020 12:18:56 AM
भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत सिंह को दी गई अंतिम विदाई, मिग-29 की दुर्घटना में घायल हुए थे

गोवा। भारतीय नौसेना के लड़ाकू पायलट कमांडर निशांत सिंह को 11 दिसंबर, 2020 को गोवा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कमांडर निशांत 26 नवंबर, 2020 को गोवा में हुई मिग-29 की दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी पत्नी श्रीमती नायाब रंधावा ने स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी से तिरंगा एवं अपने पति की वर्दी प्राप्त की।


एक नौसेना अधिकारी के पुत्र कमांडर निशांत एक क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे, जो किरण, हॉक तथा मिग-29के लड़ाकू विमान में कुशल थे। भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत के रूप में अपना एक सर्वाधिक कुशल एविएटर खो दिया, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी नौसेना के साथ भी एडवांस्ड स्ट्राइक प्रशिक्षण प्राप्त किया था।


वह एक योग्य पर्वतारोही तथा एक कुशल नाविक भी थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS