ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
ग्रिड फेल से आधी मुंबई की बत्ती गुल, ट्रेनें थमी, सिग्नल बंद, अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2020 12:18:42 PM
ग्रिड फेल से आधी मुंबई की बत्ती गुल, ट्रेनें थमी, सिग्नल बंद, अस्पतालों में मरीज हुए परेशान

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बिजली का बड़ा संकट आ गया। ग्रिड फेल होने से मुंबई के आधे इलाकों में बत्ती गुल हो गई। गोरेगांव, अंधेरी, कुर्ला, सायन, प्रभादेवी, ठाणे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। लोकल ट्रेने में थम गईं। तीनों लाइनों पर लोकल रेल सेवा ठप्प हो गई। अस्पतालों में मरीज परेशान हुए। आला अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
 
पता चला है कि दक्षिण, मध्य और उत्तर मुंबई के लोग परेशान हो रहे हैं। इलेक्ट्रिसिटी ने अपने ट्वीट में लिखा, टाटा की इनकमिंग इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित है। असुविधा के लिए खेद है। वहीं बीएससी (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में कामकाज सामान्य चल रहा है। 
 
 
बत्ती गुल होने से मुंबई में ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए। इस कारण यहां वहां ट्रैफिक जाम हो गया। तत्काल ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं बीएमसी ने भी अपने कर्मचारियों को उतारा है। मुंबई पुलिस की सीसीटीवी प्रणाली पूरी तरह ठप्प हो गई। कलवा रिजन के पास तकनीकी खराबी के कारण ग्रिड फेल हुआ है।
 
आपको बता दें कि मुंबई में बिजली संकट तब आया, जब दफ्तर से लौटने और जाने का समय है। ऐसे में लोकल ट्रेन थमने से काफी लोगों पर असर पड़ रहा है। ट्रैफिक सिस्टम काम ना करने के कारण कई जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि यातायात चलता रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS