ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
COVID-19: देश में कोरोना के मामले 70 लाख के करीब, 24 घंटे में 73,272 नए मामले, अब तक 1,07,416 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2020 4:55:46 PM
COVID-19: देश में कोरोना के मामले 70 लाख के करीब, 24 घंटे में 73,272 नए मामले, अब तक 1,07,416 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 69 लाख 79 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, 24 घंटे में 926 लोगों की जान चली गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आए हैं और 926 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 69,79,424 हो गई है जिसमें 8,83,185  सक्रिय मामले, 59,88,823 ठीक/डिस्चार्ज/ माइग्रेट मामले और 1,07,416 मौतें शामिल हैं।
 
भारत में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले और 964 मौतें रिपोर्ट हुईं। कुल कोरोना मामले 69,06,152 हैं जिसमें 8,93,592 सक्रिय मामले 59,06,070 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 1,06,490 मौतें शामिल हैं।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 11,64,018 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
 
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
 
बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 78 लाख 94 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (69 लाख 79 हजार) दूसरे और ब्राजील 50 लाख 57 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS